{"_id":"61b0f90c556b420cfa164243","slug":"insects-in-mid-day-meal-recommendation-of-suspension-of-headmaster-banda-news-knp668493896","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में कीड़े, प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में कीड़े, प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति
Insects in mid-day meal, recommendation of suspension of headmaster
- फोटो : BANDA
Link Copied
बांदा। मिड-डे मील में कीड़े देखकर बच्चे भड़क गए। खाने से इनकार कर दिया। शिकायत पर बुधवार को पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच में चावल में सूंड़ी पाईं। उन्होंने प्रधानाध्यापक के निलंबन और सहायक अध्यापक की वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की है। उधर, बीएसए का कहना है कि उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
घटना कमासिन ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, परसौली की है। प्रधान ने बीएसए को इसकी जानकारी दी। बीएसए रामपाल के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी जगत सिंह राजपूत ने जांच की।
विज्ञापन
रसोई में रखा चावल घटिया और सूंड़ी लगा मिला। एबीएसए ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक दिगपाल के निलंबन व सहायक अध्यापक राजेंद्र सोनी की वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की है। उधर, बीएसए रामपाल सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।