{"_id":"61e073fe6815b565de1ade54","slug":"injuries-found-in-sonu-s-body-report-not-filed-banda-news-knp6751847154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Injuries found in Sonu's body, report not filed","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Injuries found in Sonu's body, report not filed
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केन नदी पुल से कूदने के बाद चट्टानों में गिरने से मौके पर हुई होमगार्ड के पुत्र व किराना व्यवसायी सोनू गुप्ता की मौत के मामले में दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
खुटला निवासी होमगार्ड पिता वंशगोपाल गुप्ता ने आरोप लगाया था कि पड़ोस के चार दबंगों की मारपीट से क्षुब्ध होकर उसके 23 वर्षीय पुत्र सोनू ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। 1500 रुपये लेनदेन का विवाद था।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू के जिस्म में कई गंभीर चोटें पाई गईं। अधिकांश पसलियां टूटी मिलीं। लीवर और दोनों फेफड़े क्षतिग्रस्त व रीढ़ की हड्डी तीन जगह टूटी पाई गई।