{"_id":"5f2700288ebc3e604473b545","slug":"indecent-act-of-female-constable-investigation-started-banda-news-knp5747297114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल से अशोभनीय हरकत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल से अशोभनीय हरकत, जांच शुरू
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी जनपद की महिला कांस्टेबल को पॉजिटिव पाए जाने पर शुक्रवार की रात एल-2 कोविड अस्पताल/मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात मेडिकल कालेज के दो कर्मचारियों ने इलाज के दौरान अशोभनीय हरकत की। इस पर आपत्ति जताई, लेकिन कालेज प्रशासन या अन्य अधिकारियों से शिकायत नहीं की गई।
मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डॉ. मुकेश यादव को किसी माध्यम से सूचना मिली तो उन्होंने रविवार को कांस्टेबल से बात की। उनका कहना है कि पेट दर्द होने पर स्वास्थ्य कर्मी इंजेक्शन लगाने गए थे, लेकिन कांस्टेबल ने कुछ भी लिखित नहीं दिया है। मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी ने भी बात की, लेकिन पुष्टि नहीं हुई।
फिर भी वह अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर दोनों आउटसोर्सिंग कर्मियों की तत्काल सेवा समाप्त की जाएगी। उधर, मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी मुन्नीलाल ने बताया कि पॉजिटिव युवती को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए जनरल वार्ड से हटाकर एकल कक्ष में भर्ती किया गया है। फिलहाल उन्होंने अन्य कोई शिकायत से इनकार किया।