फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Income tax raids of six bullion traders

बांदा: छह सराफा व्यापारियों के यहां आयकर का छापा

Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Income tax raids of six bullion traders
बांदा में सराफा दुकान में जांच पड़ताल करते आयकर अधिकारी और बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल से शनिवार की रात पुलिस द्वारा पकड़े गए मथुरा के सराफ सचिन कुमार के पास लगभग 11 किलो सोने के जेवर बरामद होने के बाद हरकत में आए आयकर विभाग की कानपुर से आई टीम ने सोमवार को यहां शहर के छह प्रमुख सराफा व्यापारियों के छापे मारे। दोपहर को शुरू हुई छापामार कार्रवाई देर रात तक जारी थी। बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। टीम ने दुकानों के अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

होटल में ठहरे मथुरा निवासी सराफ को शनिवार की देर रात शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने होटल पहुंचकर हिरासत में ले लिया। उसके पास काफी मात्रा में सोने के जेवर आदि बरामद हुए। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। रविवार को पूरा दिन पूछताछ की।
विज्ञापन

मीडिया को कुछ भी जानकारी देने से परहेज किया। बाद में पुलिस द्वारा स्थानीय आयकर विभाग को सूचना दी गई। सोमवार को सुबह कानपुर से आयकर विभाग की दो टीमें यहां आ गईं। आयकर अधिकारियों ने सचिन सराफ से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह आगरा, दिल्ली और मथुरा से जेवर लाकर बांदा के कई सराफा व्यापारियों को बेचता है। यह धंधा काफी दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के इस खुलासे के बाद आयकर टीमों ने आनन-फानन शहर के प्रमुख सराफा व्यवसायी गोंदीलाल एंड संस की सभी दुकानों में एक साथ छापा मारा। इसके अलावा इर्दगिर्द स्थित सराफा की दुकानों में भी आयकर अधिकारियों ने दबिश दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। सड़क पर आवागमन भी रोक दिया गया।
टीम की जांच पड़ताल न दिन सिर्फ पूरा दिन चली बल्कि देर रात तक जारी थी। सूत्रों के मुताबिक आयकर अधिकारियों को सराफा दुकानों में काफी गड़बड़ियां हाथ लगी हैं। ग्राहकों को दी जाने वाले कैशमेमो नहीं थे। कई बही खाते गद्दों के नीचे छिपाकर रखे गए थे। बाहर रखे गए खातों और इन खातों में इंट्री में अंतर था।

आयकर अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध जेवरों आदि का मूल्यांकन किया। टैक्स अदायगी के बारे में भी पड़ताल की। खरीद-बिक्री, स्टॉक, वैल्यूवेशन आदि रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए हैं। कानपुर से आई टीम में आयकर के अपर निदेशक विजय सिंह, उप निदेशक राघव गुप्ता शामिल हैं। इनके अलावा इंसपेक्टर शिवेंद्र श्रीवास्तव (बांदा), गोविंद मिश्रा व पंकज कुमार (कानपुर) भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed