{"_id":"651520feaf88022a571ccf9a163bfccf","slug":"including-sp-and-bsp-four-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों में सरिता सबसे अमीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों में सरिता सबसे अमीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष की तमन्ना लेकर चुनाव
विज्ञापन
मैदान में कूदे चारों प्रत्याशी मालामाल हैं। सबसे ज्यादा अमीर सरिता
द्विवेदी हैं।
नामांकन के साथ दर्शाई हैसियत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की बताई है। दूसरे नंबर पर विनीतिका द्विवेदी हैं, जिन्होंने अपनी हैसियत पौने दो करोड़ दर्शाई है।
मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कैलशिया देवी 73 लाख और सपा प्रत्याशी निर्मला देवी तकरीबन 54 लाख रुपये की हैसियत वाली हैं।
नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में चारों प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसमें नकदी, जेवरात, मकान, जमीन, वाहन आदि शामिल हैं। सरिता द्विवेदी के पास 3,71,535 और उनके पति प्रकाश द्विवेदी के पास 7,19,831 रुपये नकद हैं।
सरिता के पास डेढ़ किलो सोना और पांच किलो चांदी के जेवर हैं। पति के नाम लगभग दो करोड़ के वाहन हैं। असलहों में रायफल व पिस्टल और लखनऊ में करीब डेढ़ करोड़ के तीन प्लाट हैं। पति के नाम भी लखनऊ में प्लाट है।
विनीतिका पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी की बहू हैं। इन्होंने अपनी संपत्ति की कीमत लगभग पौने दो करोड़ बताई है। विनीतिका और पति मयंक के पास एक-एक लाख नकद और क्रमश: दो लाख व एक लाख बैंक में हैं।
दोनों का 10 लाख का बीमा है। लगभग सात लाख के सोने-चांदी के जेवर, बोलेरो, लगभग एक करोड़ की राईस मिल आदि है। पति मयंक 20 लाख के कर्जदार भी हैं।
कैलशिया देवी के पास 20 हजार और पति बल्देव वर्मा के पास 50 हजार रुपये हैं। करीब 40 लाख की जमीन और 17 लाख के मकान और 9,73,682 रुपये बैंक में तथा चार लाख की बोलेरो और 25 हजार की बाइक पति के पास है।
जेवरों में सिर्फ 30 हजार की चांदी और 10 हजार रुपये का सोना है। पति के नाम रायफल भी है।
सपा प्रत्याशी निर्मला देवी के पास नकदी सिर्फ 10 हजार रुपये हैं। बैंक बैलेंस डेढ़ हजार रुपया है। 70 हजार का बीमा और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर हैं।
15 बीघा जमीन की कीमत 15 लाख और पक्के मकान की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है।