फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the summer, the 10-year record broken by the Board in February

फरवरी में मंडल में गर्मी ने तोड़ा 10 सालों का रिकार्ड

Sat, 21 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
In the summer, the 10-year record broken by the Board in February

चित्रकूटधाम मंडल में फरवरी माह में तापमान ने 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष तापमान में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


पहली फरवरी का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इसके बाद हर रोज तापमान बढ़ रहा है। इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम जानकारों की मानें तो इस वर्ष लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


फरवरी माह में ही अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। तापमान में हर रोज एक या दो डिग्री का इजाफा हो रहा है। चित्रकूटधाम मंडल में बांदा व हमीरपुर जनपद ज्यादा गर्म चल रहे हैं जबकि चित्रकूट में अभी अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14 के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर में 31.6 और 17.2 तथा महोबा में 29.5 और 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान है। यह सामान्य स्थिति है। केंद्रीय जल आयोग और मौसम जानकारों का कहना है कि आजकल जो तापमान है वैसा वर्ष 2004 में था। 10 वर्षों बाद गर्मी ने नया रिकार्ड बनाया है। यह शुभ संकेत नहीं है।

अमूमन होली तक रात में पारा 15 या 16 के आसपास रहता था जबकि अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। बांदा में अधिकतम 31 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान है। अधिकतम सामान्य से 4 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।


उधर, कृषि जानकार मौसम का खेती के अनुकूल मान रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह परिहार के मुताबिक बीच में बारिश व कोहरे से फसलों का कुछ नुकसान हुआ है, पर अब स्थिति एकदम ठीक है। इस वर्ष गेहूं का रिकार्ड उत्पादन होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed