{"_id":"64b19a52ffef99696e0e3cb4","slug":"in-laws-tied-up-salesman-and-beat-him-banda-news-c-212-1-bnd1001-461-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Band: सेल्समैन को ससुरालियों ने बांधकर पीटा, डेढ़ साल से चल रहा था विवाद, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Band: सेल्समैन को ससुरालियों ने बांधकर पीटा, डेढ़ साल से चल रहा था विवाद, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
सार
बेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। घायल का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में पत्नी से चल रहे भरण पोषण के मुकदमे से उपजी रंजिश में सेल्समैन को उसके सालों ने बांधकर लाठियों से पीटा। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सेल्समैन का जिला अस्पताल में इलाज किया गया है। घायल ने अपने सालों के खिलाफ बबेरू कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी शिवमिलन यादव (35) औरैया जिले में सेल्समैन का काम करता है। उसका पत्नी विद्या से करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। पत्नी ने भरण पोषण का वाद न्यायालय में दायर कर रखा है। इसको लेकर ससुराल से तनातनी रहती है।
विज्ञापन
शिवमिलन गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे औरैया जा रहा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के पास उसके साले बलराम, रामजियावन व दो अन्य ने घेर लिया। आरोप है कि उसे पेड़ से बांधकर जमकर लाठियों से पीटा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया।
विज्ञापन
घायल ने बबेरू कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। भरण पोषण का वाद चल रहा है। घटना के संबंध में बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। घायल का इलाज कराया गया है।