फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Impoverished farmers loan waiver

बदहाल किसानों का माफ हो कर्ज

Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Impoverished farmers loan waiver
संबोधित करते बुंदेलखंड किसान यूनियन प्रदेश प्रवक्ता उमा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किसान समस्याओं के विरोध में कलेक्ट्रेट के नजदीक विरोध-प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को देकर कर्जमाफी व किसान सुविधाओं के साथ अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा की अगुवाई में बुधवार को किसान नेताओं ने कहा कि 10 सालों से किसान आपदा झेल रहे हैं। इस साल फसल अच्छी है तो अधिकारियों की अनदेखी भारी पड़ रही है। दलहनी फसलों में पाला लगने के बावजूद कृषि विभाग के अफसर व वैज्ञानिक झांकने तक नहीं जाते। धान खरीद में किसानों को जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। मजबूर किसान आढ़तियों को औने-पौने दामों में धान बेंचने को मजबूर हैं। किसानों के नलकूपों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि सूखा राहत का पैसा 60 फीसदी अभी तक किसानों को नहीं मिला। लेखपाल कमीशन लेकर सूखा राहत का पैसा दे रहे हैं। किसानों का सभी बैंकों का कर्ज माफ करने और सूखा राहत में हुई धांधली की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। पंचायत के बाद पदाधिकारियों का जत्था मंडलायुक्त कार्यालय गया। यहां जेडीसी को ज्ञापन सौंपा। संगठन प्रभारी बालाजी, राहुल शर्मा, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed