फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal arms factory caught, eight arrested

अवैध शस्त्रों की फैक्टरी पकड़ी, आठ गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught, eight arrested
अवैध असलहों के कारोबार के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां से बने-अधबने असलहे और कारतूस पुलिस पुलिस ने बरामद किए हैं। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी पड़ोसी जिले हमीरपुर के हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार को बांदा शहर के संकट मोचन मंदिर के पास मनोज विश्वकर्मा पुत्र बलवीर को गिरफ्तार किया। उसके पास 315 बोर अद्धी रायफल बरामद हुई। मनोज हमीरपुर जिले के बिवांर थानांतर्गत लरौंध गांव का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने हमीरपुर के रमेड़ी मोहल्ले में दबिश देकर अवैध शस्त्र का कारखाना बरामद किया।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस ने शमीम खां पुत्र शरीफ खां (मुटनी, हमीरपुर), बबलू सुल्तान उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र वजाहुद्दीन (अलई तालाब, मौदहा, हमीरपुर), आसिफ पुत्र अब्दुल हनीफ (मलीगुवां चौराहा, मौदहा), इमरान पुत्र अयूब (मुगलपुरा, राठ), नाहिद उर्फ ताजुद्दीन पुत्र ताहिर (नरैचा, मौदहा), शिवफल उर्फ गुटउवा पुत्र गोरेलाल (लरौंध, हमीरपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 32 बोर पिस्टल व उसकी मैग्जीन तथा 4 कारतूस, 315 बोर की अद्धी राइफल, 17 तमंचे (315 बोर), एक तमंचा 12 बोर और चार कारतूस तथा फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह, सिविल लाइन चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह, एसओजी मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह व धनंजय सिंह, कांस्टेबल अश्वनी प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीतेश समाधिया, प्रभात तिवारी, शैलेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार और सागर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed