{"_id":"69c2e8800db286f449075f1e","slug":"iit-team-examines-the-reality-of-jal-jeevan-mission-banda-news-c-212-1-bnd1007-143409-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आईआईटी टीम ने परखी जल जीवन मिशन की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आईआईटी टीम ने परखी जल जीवन मिशन की हकीकत
Wed, 25 Mar 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 17 अदरी गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेते आईआईटी टीम के सदस्य। संवाद
पैलानी। जल जीवन मिशन योजना से लाभान्वित गांवों का आईआईटी हैदराबाद की टीम ने मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने योजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए इससे ग्रामीणों के जीवन में बदलाव का अध्ययन किया।
आईआईटी मद्रास की प्रोफेसर लिगी फिलिप, पवन लभासेतवार, डॉ. गजल श्रीवास्तव, प्रो. श्रीनिवासन, प्रो. बीएस मूर्ति, एकता चंदेल की टीम ने सबसे पहले जसपुरा ब्लॉक के अदरी गांव में सोलर से संचालित नलकूप और टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर ग्रामीणों से योजना के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने उनके सार्वजनिक, सामाजिक, आर्थिक बदलाव एवं दैनिक रूप से सुचारू पेयजल आपूर्ति के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही योजना के तहत यमुना नदी के सतही पानी को साफ कर ब्लॉक तिंदवारी, बड़ोखर, बबेरू में आपूर्ति उपलब्ध कराने वाली अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना की जानकारी ली।
विज्ञापन
तिंदवारी ब्लॉक के माटा गांव में पानी की टंकी तथा गांव का भ्रमण कर लोगों से पानी के रोस्टर अनुसार आपूर्ति, भंडारण, पानी में क्लोरीन की उपस्थिति, उपयोग सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली गई। इसके साथ ही टीम ने योजना के जेई रमेश गुप्ता, एई शशांक शेखर तथा कार्यदायी संस्था एनसीसी के इंजीनियरों से भी जानकारी हासिल की।