फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If you get the pig wander spinach FIR

सुअर घूमते मिले तो पालक की एफआईआर

Sat, 02 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
If you get the pig wander spinach FIR
कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। ईद पर बिजली, पेयजल आपूर्ति तथा सफाई में लापरवाही मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर में सुअर घूमते मिले तो उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर होगी। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईद के मद्देनजर केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने ईओ से शहर की सड़कों को दुरुस्त कराने और जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा। थानाध्यक्षों से कहा कि यदि सुअर घूमते मिलें तो उनके पालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। पदमाकर चौराहा समेत अन्य कूड़ा घरों को शहर के बाहर करने और ईदगाह के पास ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाने, राइफल क्लब मैदान में जलभराव दूर करने व पार्किंग व्यवस्था ठीक करने की सख्त हिदायत ईओ और पुलिस अधिकारियों को दी। एसपी आरपी पांडेय ने कहा कि ईद लोग आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां), मोहर्रम कमेटी संरक्षक डॉ.मोहम्मद शोएब और अध्यक्ष अब्दुल वहीद, जामा मस्जिद व ईदगाह मुतवल्ली डॉ. शेख सादी जमां, पूर्व सपा अध्यक्ष इमरान अली राजू व इम्त्याज खां, अशोक शुक्ला, शोएब रिजवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, दानिश सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed