फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If we find a shortfall in the next inspection

अगले निरीक्षण में कमी मिली तो नपेंगे अफसर

Fri, 11 Oct 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
If we find a shortfall in the next inspection
जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते नोडल अधिकारी मनीष चौहान। साथ में डी? - फोटो : BANDA
बांदा। शासन द्वारा नामित बांदा जनपद के नोडल अधिकारी और प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने जनपद के अधिकारियों को आगाह किया है कि अगले माह वह फिर आकर निरीक्षण करेंगे। किसी विभाग के कार्यों में कमी पाई गई तो उसके जिला स्तरीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न पेंशनों के लंबित सत्यापन 15 दिन के अंदर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण/निरीक्षण में गुरुवार को यहां आए नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को सुबह सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि समय-समय पर अपने विभाग की संचालित योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करें।
विज्ञापन

शासन की मंशा के मुताबिक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित कराएं। पेंशन और राशन कार्ड बनाने के लिए ब्लाक और नगर पंचायतों में शिविर लगाएं। नरेगा से सभी गांवों में ऐसे काम होते रहें जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। नोडल अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की समीक्षा में श्री चौहान ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाएं पूरी करने के लिए अभियान चलाएं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जिला बदर कार्रवाई तेज की जाए। बालिका स्कूलों के पास सादी वर्दी में पुलिस तैनात करें। शहर के प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगवाएं। डीएम हीरा लाल ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने यहां सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें।
भूमाफियाओं को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने नोडल अधिकारी को जनपद में कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई के बारे में बताया। गुड मॉर्निंग पुलिस सेवा की भी जानकारी दी।
बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ डा.संतोष कुमार, अपर एसपी लालभरत कुमार पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय सहित डीपीआरओ संजय यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल और सभी एसडीएम उपस्थित रहे।

बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने बांदा नगर पालिका द्वारा बनवाए गए सामुदायिक शौचालय एवं बरातघर का निरीक्षण किया। शौचालय का सही उपयोग न मिलने पर असंतोष जताया। जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि शहर के सभी सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कराएं और उनका सदुपयोग सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed