{"_id":"57c1d80e4f1c1b4a38d4fe8d","slug":"i-will-not-mess-up-do-not-give","type":"story","status":"publish","title_hn":"न गंदगी करूंगा, न करने दूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न गंदगी करूंगा, न करने दूंगा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में स्वच्छता अभियान की शपथ लेते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान की शपथ लेते हुए स्वच्छता के प्रति सजग रहने और उसमें समय देने का संकल्प लिया है। हर हफ्ते दो घंटे स्वच्छता का श्रमदान भी करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में जूनियर और सीनियर डिवीजन के कैडेट्स ने सामूहिक रूप यह शपथ ली। महात्मा गांधी का हवाला देकर कहा कि गंदगी दूर करके भारत मां की सेवा करनी है। प्रधानाचार्य और कंपनी कमांडर मेजर मिथलेश पांडेय ने कैडेट्स को शपथ दिलाई। इसमें कहा गया कि वह न खुद गंदगी करेगा न किसी को करने देगा।
विज्ञापन
शुरुआत अपने परिवार और पड़ोस से करेंगे। यह शपथ अन्य लोगों को भी ग्रहण कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनसीसी चीफ आफीसर मंगल प्रसाद, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, गणेश सिंह, हवलदार मनीराम, चमन सिंह, नायक प्रधान सिंह इत्यादि शामिल रहे। बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल विजयभान सिंह के निर्देश पर स्वच्छता अभियान पूरी बटालियन में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन