{"_id":"6678d6bb5a659a8fd5b32ddef8ebaa87","slug":"i-will-not-cancel-outstanding-electricity-bills-tubewell-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल बकाया में नहीं कटेगा नलकूप कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल बकाया में नहीं कटेगा नलकूप कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा है कि बिजली बिल बकाया होने पर भी किसी किसान के नलकूप का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन
जल्द ही इसका शासनादेश आने वाला है। किसानों ने सूखा राहत चेक में धांधली व केसीसी जारी करने में बैंक अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की।
बुधवार को तहसील सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान दिवस में डीएम ने किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश किसानों ने सूखा राहत चेक वितरण में धांधली व किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने में बैंक अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की।
ब्लाक से संबंधित पांच, राजस्व के आठ, केन कैनाल और बिजली विभाग के चार-चार, लघु सिंचाई के दो और खाद्य आपूर्ति व पीसीएफ से संबंधित एक-एक शिकायतें दर्ज की गईं।
किसान दिवस में एसडीएम पुष्पराज सिंह, प्रभारी बीएसए सुनील कुमार, डीडी कृषि उमेशचंद्र कटियार, एई नलकूप आरबी गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी रामनरेश, राष्ट्रीय जलागम के अख्तर हुसैन, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सत्य प्रकाश, एसडीओ (विद्युत) रविंद्र कुमार, बीडीओ रामकिशुन आदि मौजूद रहे।