फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   I am upset with my wife by writing, the laborer hanged

Banda News: पत्नी से परेशान हूं लिखकर, फंदे से लटका मजदूर

Sat, 25 Feb 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
I am upset with my wife by writing, the laborer hanged
खप्टिहाकलां (बांदा)। पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव में मजदूर का शव घर में फंदे से लटका मिला। जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि पत्नी ने परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। इसी से परेेशान होकर जान दे रहा हूं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के केशव प्रसाद (28) का शव घर की कोठरी में धन्नी से रस्सी के फंदे से लटका मिला। सुबह पिता खेत में पानी लगाने गए थे। बड़ा भाई राजमिस्त्री मुन्नूलाल गांव में ही एक जगह काम करने गया था। पत्नी करीब साढ़े सात बजे घर से कुछ दूरी पर लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। लगभग आधा घंटे बाद पानी भरकर लौटी तो पति का शव लटका देख शोर मचाया। पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पिता और भाई को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन की सूचना पर खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज कृष्णदेव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्हें मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी उसके परिजन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। विरोध करने पर आए दिन विवाद करती थी। इससे वह परेशान था, वह स्वेच्छा से जान दे रहा है, इसके लिए परिजन जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया कि केशव की शादी भरुआ सुमेरपुर से 9 मई 2022 को हुई थी। वह दो माह पहले हैदराबाद से मजदूरी करके घर लौटा था। उन्होंने किसी भी आरोप से इनकार किया है। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।



भाभी की फोटो पर्स में मिलने से करती थी शक
बड़े भाई मुन्नू लाल ने बताया कि मेरे नाम कॉलोनी आई थी। इसके लिए मेरी पत्नी की फोटो मांगी गई थी। मैने सचिव को देने के लिए पत्नी की फोटो भाई केशव को दी थी। केशव मेरी पत्नी की फोटो अपनी पर्स में रखे था। उसकी पत्नी ने फोटो देखी तो चरित्र पर शंका करते हुए उससे विवाद करने लगी। मुन्नू लाल ने आरोप लगाया कि पत्नी के विवाद करने से परेशान होकर भाई ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed