{"_id":"5f8739458ebc3e9bc202c355","slug":"husband-named-police-killed-in-wife-s-murder-banda-news-knp588499774","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या में नामजद पति पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या में नामजद पति पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
बदौसा। दो दिन पूर्व बंगाली पुरवा में 28 वर्षीय सुनीता की हत्या कर खेत में फेंके गए शव की घटना में नामजद हत्याभियुक्त सुनीता के पति को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किए जाने की चर्चा है। पुलिस फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रही। आरोपी पति की निशानदेही पर झाड़ियों में फेंके गए सुनीता के कपड़े बरामद कर लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप और क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी पति को सीमावर्ती मध्य प्रदेश के धरमपुर में पकड़ा गया। वहां रिश्तेदार के यहां पनाह लिए था। दो अन्य लोगों को पड़ोसी जनपद चित्रकूट के कोल्हौंवा गांव से पकड़े जाने की खबर है, लेकिन पुलिस पुष्टि नहीं कर रही। पुलिस तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसके पास घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा है।
विज्ञापन
गोली भी उसी के द्वारा मारना बताई गई है। उसकी सुरागरसी के लिए थाना पुलिस ने कई लोगों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां होने के बाद हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।