फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband is beating his wife even in old age, report on old woman's plea

Banda News: बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट, वृद्धा की गुहार पर रिपोर्ट

Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Husband is beating his wife even in old age, report on old woman's plea
अतर्रा। पति की प्रताड़ना से परेशान 68 वर्षीय वृद्धा ने पति के खिलाफ एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी सतरूपा उर्फ सत्यवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लगभग 50 साल पहले उसकी शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी फूलचंद त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के 50 साल बीत जाने के बाद भी पति की आदतें नहीं सुधरी। पांच बेटियां व तीन बेटे हो जाने के बावजूद पति उसके साथ मारपीट करते हैं।
इतना ही नहीं पति ने तीनों बेटों को अपने पक्ष में करके आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिला रहे है। बताया कि आंखों में मोतियाबिंद का इलाज कराने के लिए एक साल पहले उन्होंने पति से रुपये मांगे तो उसे घर से निकाल दिया गया। जिससे वह अपने मायके मसुरी में रहकर भरण-पोषण कर रही है। पति सेवानिवृत्त अध्यापक हैं।
विज्ञापन

पेंशन सहित आदि जगहों से भरपूर रुपये मिलने के बावजूद उसे एक रुपये भी नहीं दिया जाता है। कहा कि नजदीकी बिसंडा थाने में पति के खिलाफ शिकायती पत्र देने के बावजूद आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उसके पति के हौसले बुलंद हैं। एसपी के आदेश पर बिसंडा थाने में आरोपी पति फूलचंद त्रिपाठी के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित मारपीट करने की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंस्पेक्टर बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला ने कहा रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना एसआई पवन पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed