फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband accused of strangling wife

पति पर गला दबाकर पत्नी की हत्या का आरोप

Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of strangling wife
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव में घरेलू कलह के चलते युवती ने शुक्रवार को सुबह जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। पिता ने थाने में तहरीर में आत्महत्या की वजह संतानविहीन होना बताया है। उधर, मृतका के भाई ने ससुराल में पति पर गला दाबकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुशीला (26) पत्नी अशोक कुमार का शुक्रवार को शाम चारपाई पर शव पड़ा मिला। घटना के समय पति मजदूरी करने गया था। वृद्ध सास खेत में थी। मौके पर पहुंचे भाई विनोद पुत्र लाला निषाद (बहुआ, फतेहपुर) ने बताया कि चार साल पहले सुशीला की शादी अशोक से हुई थी। पति अक्सर उसकी बहन पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर मारपीट करता था।
विज्ञापन

इसके चलते वह एक साल से मायके में थी। दो दिन पहले पति अशोक उसे मायके से ससुराल ले आया था। पोस्टमार्टम हाउस में आरोप लगाया कि पति ने शुक्रवार को गला दबाकर हत्या कर दी और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिल्ला थाना उप निरीक्षक कन्हैयालाल ने बताया कि मृतका के पिता ने जहर पीकर आत्महत्या की तहरीर दी है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पैलानी तहसीलदार राजीव निगम की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा गया था। पुलिस ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी उसके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed