{"_id":"681bb40c656296e5850dc17e","slug":"hurt-by-her-boyfriends-insults-girlfriend-consumed-poison-admitted-to-hospital-banda-news-c-212-1-sknp1006-126178-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रेमी के अपमानित करने से आहत प्रेमिका ने जहर खाया, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रेमी के अपमानित करने से आहत प्रेमिका ने जहर खाया, भर्ती
Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बांदा। प्रेमी के अपमानित करने से आहत प्रेमिका ने मंगलवार की शाम नवाब टैंक स्थित पार्क में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर भाई ने उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। भाई ने प्रेमी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि तीन साल से प्रेमी युवक उसकी बहन का शोषण कर रहा था। ब्लैकमेल कर 40 हजार रुपये भी ले चुका है।
उत्तराखंड निवासी प्रेमिका के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि बांदा के एक मोहल्ला निवासी युवक से उसकी बहन की इंस्टाग्राम के माध्यम से चार साल पहले दोस्ती हुई थी। करीब तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर बांदा बुलाता रहा और उसका शोषण करता रहा। पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने उसकी बहन का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा था। उससे बात नहीं कर रहा था। जिस पर महिला अपने भाई के साथ बांदा पहुंची थी। पिछले कई दिन से वह युवक की तलाश कर रही थी।
मंगलवार को उसने अपने दूसरे नंबर से फोन करके युवक को नवाब टैंक पार्क में बुलाया था। यहां युवक अपने परिवार के साथ पहुंचा और महिला को अपमानित कर वहां से चला गया। इसी से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया। भाई ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। भाई मुताबिक महिला की उत्तराखंड में ही 12 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपी महिला से 40 हजार रुपये भी ब्लैकमेल कर ले चुका है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी महिला के बयान नहीं लिए जा सके हैं। उसकी हालत में सुधार होने पर बयान लिए जाएंगे।