फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Huge discrepancies in national food security

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्डों में भारी गड़बड़ियां

Mon, 11 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Huge discrepancies in national food security

बांदा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद राशन वितरण के पहले ही दिन राशन कार्डों में भारी गड़बड़ियां सामने आईं।

विज्ञापन


कोटे की दुकान से बैरंग लौटा गए कार्ड धारक मंडलायुक्त और डीएसओ कार्यालय में भटकते और शिकायतें करते रहे। बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना ने मंडलायुक्त कार्यालय में ज्ञापन देकर शिकायत की।

सोमवार को कोटेदारों के यहां कार्ड धारकों की भीड़ जुट गई। लेकिन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की सूची से सैकड़ों लोगों के नाम गायब थे। कार्डों में भी अंधेरगर्दी नजर आई।

किसी के यूनिट दर्ज नहीं थे तो किसी का पता गलत था। बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना पदाधिकारियों ने परेशान हो रहे कार्डधारकों के साथ कमिश्नर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी परशुराम यादव को ज्ञापन दिया।

जोहरा बेगम (छावनी), लतीफ अहमद (लोध कुआं) ने यूनिट कम दर्ज होने और माया व गीता (कोतवाली रोड) ने कार्ड न बनने की शिकायत की।

लोकतांत्रिक सेना के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह, रवींद्र कुमार, सुमित्रा, नंदकिशोर, संतोष गुप्ता, शिवनारायण, अफसरी बेगम, सायरा बानो, शिवगोपाल, रणजीत आदि शामिल रहे। डीएसओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्डधारकों को बैरंग लौटाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed