फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   HT broken line shop fire

टूटी एचटी लाइन से दुकान में आग

Tue, 19 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 19 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
HT broken line shop fire
मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सब स्टेशन के सामने हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से आटो मोबाइल पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। फायर स्टेशन चंद कदम दूर होने पर भी अग्निशमन वाहन नहीं आ सका। पड़ोसियों ने ही आग बुझाई। शहर के मध्य स्थित पीलीकोठी 33/11 सब स्टेशन के सामने मंगलवार को तड़के करीब 5 बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरने से अजय किशोर की आटो पार्ट्स दुकान में आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक 20 हजार  रुपये कैश और लगभग सवा लाख रुपये का सामान जल गया। आसपास धुआं फैलने के बाद पड़ोसियों को भनक लगी। पड़ोसी दुकानदार किराना व्यवसायी जगदीशचंद्र ने दुकान मालिक को फोन पर खबर दी। उधर, आसपास के लोगों ने आग बुझाई। फायर ब्रिगेड नहीं आई, जबकि फायर स्टेशन चंद कदम दूरी पर है। उधर, एचटी लाइन टूटकर एलटी लाइन पर आ गिरने से हाईवोल्टेज हो गया। भाजपा कार्यालय समेत सुशील सहगल, चिंटू तलवार, अशोक तलवार आदि के घरों में टीवी, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रानिक व इलेक्ट्रिक उपकरण फुंक गए।  उधर, इस बारे में बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि इस घटना में कोई मुआवजा या क्षतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। नियम के मुताबिक जनहानि पर मुआवजा देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed