फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   How to silence the PM on issues of Bundelia!

बुंदेलियों के मुद्दों पर मौन पीएम कैसे रिझाएंगे!

Tue, 23 Apr 2019 11:07 PM IST
banda Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
How to silence the PM on issues of Bundelia!
बुंदेलखंड में आए दिन खेतिहर मजदूरों के पलायन के ऐसे नजारे दिखते रहते हैं नजर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते बदहाली का दंश झेल रहे बुंदेलखंड के बांदा में पांच साल के कार्यकाल में पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में उत्सुकता भी है। उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि कार्यकाल के दौरान मौन रहने के बाद बृहस्पतिवार (25 अप्रैल) को बांदा आ रहे प्रधानमंत्री का यहां की ज्वलंत समस्याओं और मुद्दों पर क्या रुख रहता है और कौन-कौन सी घोषणाएं करते हैं, जिससे बुंदेलखंड के बाशिंदों को संजीवनी मिल सके।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के 78 फीसदी लघु सीमांत किसानों का जोत दायरा बढ़ाने की बात रही हो या पलायन, किसानों की आत्महत्याएं और बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा, इन सभी पर प्रधानमंत्री ने पूरे कार्यकाल के दौरान चुप्पी साधे रखी। बुंदेलखंड के सांसद द्वारा लोकसभा में भी यह सभी मुद्दे उठाए जाने पर पीएम खामोश रहे। गौरतलब हो कि देश में उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड आत्महत्याओं के मामले में अव्वल है, जिसमें ज्यादातर आत्महत्याएं किसानों की हैं।
विज्ञापन


-बुंदेलखंड में सामान्य (बड़े) किसान लगभग 25 फीसदी हैं। इन्हें भी कर्जमाफी का लाभ मिले। दैवी आपदा के यह भी शिकार हैं।
-अन्ना प्रथा गंभीर संकट बन चुकी हैं। बुंदेलखंड में छह लाख से ज्यादा अन्ना गायें खेती के लिए चुनौती साबित हो रही हैं। इन पर ठोस कार्ययोजना बनें।


-बुंदेलखंड में भूजल का स्तर साल दर साल गिर रहा है। खेत और पेट दोनों के लिए ही पानी का संकट गहराता जा रहा है। सिंचाई और पीने के पानी के लिए कारगर योजनाओं की तत्काल जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वैध और अवैध खनन से बुंदेलखंड की नदियों का अस्तित्व खतरे में है। पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है। बुंदेलखंड की खनिज संपदा का पूरा लाभ बुंदेलखंड को ही मिलना चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा होनी चाहिए।
-बुंदेलखंड में बिजली का संकट भी अहम मुद्दा है। कटौती मुक्त घोषित होने के बाद भी यहां जमकर कटौती होती है। गांवों को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही, जबकि 24 घंटे की दरकार है।



-आर्थिक रूप से समस्याग्रस्त किसान और अन्य बुंदेलखंडी अपनी संतानों को कठिन परिस्थितियों में शिक्षा दे रहे हैं। बुंदेली युवा उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी रोजगार से वंचित हैं। बुंदेलखंड में बड़े उद्योग लगें तो शिक्षित और अशिक्षित सभी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मिलेगा लाभ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed