फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Houses Wall fell, the death of two brothers buried

मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर मौत

Sun, 14 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 14 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Houses Wall fell, the death of two brothers buried
मृतक भाइयों के शव के पास शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा (बांदा)। मूसलाधार बारिश में कच्चा घरौंदा कब्र बन गया। दो युवा सगे भाइयों की दबकर मौत हो गई। बूढ़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। 12 घंटे बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद अफसर और नेताओं की धमाचौकड़ी बनी रही। शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तेज बारिश के दौरान यहां भवानीगंज दन्ना पाठक पुरवा (वार्ड नंबर-10) में अनुसूचित जाति के बाबूलाल वर्मा का कच्चा मकान धराशायी हो गया। घर के अंदर सो रहे उसके दो युवा पुत्र कल्लू (26) और बल्लू (24) तथा उसकी  50 वर्षीय पत्नी भगुनिया ढेरों मलबे में दब गई। बारिश के बीच तत्काल बचाव कार्य नहीं शुरू हो सका।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मिट्टी का मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। कल्लू और बल्लू की मौत हो चुकी थी। भगुनिया की रीढ़ की हड्डी टूट गई। वह पूरी रात दर्द से वहीं पड़ी कराहती रही। थाने से पुलिस तो आ गई, लेकिन उसे अपने वाहन से अस्पताल नहीं पहुंचाया। रविवार को सुबह किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व चेयरमैन कल्लूराम जाटव ने कई बार एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। मृतक दोनों भाई अविवाहित थे। पिता बाबूलाल वर्मा पेशे से मजदूर है। तहसीलदार संजय अग्रहरि, कानूनगो अवधेश मिश्रा, लेखपाल शिवकरन यादव, थाना प्रभारी केएन सिंह आदि भी घटनास्थल पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed