फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hot tongs burn the hands of the newly wed bride

Banda: अंधविश्वास के चलते नई नवेली दुल्हन के हाथों को गरम चिमटे से दागा

Sat, 25 Feb 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hot tongs burn the hands of the newly wed bride
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले के नरैनी में नई नवेली दुल्हन की हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि ससुरालियों ने अंधविश्वास के चलते उसके हाथ में गर्म चिमटा छुआ दिया और मारपीट भी की। बताया गया है कि दुल्हन ससुराल में मानसिक अस्वस्थ होने से अनाप शनाप बातें करने लगी थी। इस पर ससुरालियों ने यह घटना की। घटना की सूचना पर मायके वालों ने राममनोहर लोहिया हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव के अमल्लखपुर गांव निवासी लवलेश कुमार तिवारी ने अपनी पुत्री संगीता का विवाह 15 फरवरी 2023 को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के राजनगर में शिवम शुक्ला के साथ किया था। संगीता के पिता ने बताया कि शादी के बाद से वह मानसिक अस्वस्थ थी। विदा होने के बाद वह ससुराल में अनाप-शनाप बातें करने लगी। इस पर पति शिवम व ससुर कैलाश शुक्ला ने उसका इलाज न कराकर 22 फरवरी की रात अंध विश्वास के चलते झाड़-फूंक कराई।
विज्ञापन


झांड़ फूंक में नई नवेली दुल्हन के हाथों में गरम चिमटा छुआ दिया और मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने मायके में उनके पास फोन किया। पति और ससुर का फोन आने पर वह संगीता की ससुराल पहुंचे और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर की सलाह पर वह उसे लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed