फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hostels will start in four GGICs, admissions will start in 9 and 10

चार जीजीआईसी में शुरू होंगे छात्रावास, 9 और 10 में शुरू होंगे प्रवेश

Sun, 29 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hostels will start in four GGICs, admissions will start in 9 and 10
बांदा। ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले के चार राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में कक्षा 9 व 10 के प्रवेश में उन्हें छात्रावास की सुविधा दी जाएगी। चालू शिक्षा सत्र से यह छात्रावास संचालित होंगे। इन कॉलेजों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीपी) की छात्राओं को वरीयता दी गई है। वह कक्षा आठ के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्रावास सुविधा का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर चालू शिक्षा सत्र से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबेरू, कोर्रही, करतल और कमासिन में बालिका छात्रावास संचालन शुरू कराया गया है। जुलाई माह में इन विद्यालयों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। फिलहाल कक्षा 9 व 10 में ही प्रवेश लिए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में 100 बालिकाओं के लिए सीट निर्धारित हैं। मुख्यमंत्री के 100 दिवसीय कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बबेरू, बिसंडा, नरैनी और कमासिन से कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्राओं को प्रवेश के लिए वरीयता दी जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर चार जीजीआईसी में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए चार छात्रावासों का संचालन शुरू कराया जा रहा है। बालिकाएं सुरक्षित और बेहतर शिक्षा के लिए इन विद्यालयों में प्रवेश ले सकती हैं। - विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed