फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Host Banda winner in Mandal Kabaddi Trial

बांदा : मंडलीय कबड्डी ट्रायल में मेजबान बांदा विजेता

Sun, 11 Oct 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Host Banda winner in Mandal Kabaddi Trial
कबड्डी में भिड़तीं टीमें। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडलस्तरीय सब जूनियर (अंडर-16) कबड्डी के रविवार को यहां ट्रायल मैच हुए। चारों जिलों से आईं टीमों के खिलाड़ियों ने आकर्षक प्रदर्शन किए। फाइनल में बांदा ने नगनेधी टीम को 7 के मुकाबले 15 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में आयोजित मंडलीय ट्रायल में शुरुआत बांदा और बदौसा की टीमों से हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उद्घाटन किया और सिक्का उछालकर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

विभिन्न टीमों के बीच लगभग पूरा दिन मैच चले। पहला सेमीफाइनल खरेला (महोबा) व नगनेधी (बांदा) के बीच हुआ। नगनेधी टीम ने खरेला को 23 के मुकाबले 27 प्वाइंट लेकर पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल बांदा-ए बनाम गोरखा टीमों के बीच खेला गया। इसमें बांदा ने गोरखा को 12 के मुकाबले 26 अंकों से हराया। बांदा और नगनेधी की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। मंडलीय ट्रायल में तिंदवारा आदि की टीमें शामिल हुईं।
चयन कमेटी में तौफीक खां व कमल यादव रहे। रेफरी कमलचंद्र यादव (तिंदवारा), नरेंद्र पाठक (खरेला) और आरिफ (बांदा) रहे। रीतेश त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, अमित सेठ, राजकुमार राज, अनुग्रह सिंह, शेषनारायण मिश्र आदि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक कमल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित किए गए 18 खिलाड़ियों को 15 दिवसीय कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 12 सदस्यीय टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बांदा में भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed