{"_id":"605390378ebc3ecabd524950","slug":"hospital-sdm-demand-new-born-contract-driver-banda-news-knp6184685153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का उपवास
विज्ञापन
hospital,SDM,demand,new born,contract driver
- फोटो : BANDA
बांदा। नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने उपवास रखकर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
जिला अस्पताल परिसर में बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान की अगुवाई में कर्मचारियों ने उपवास रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिषद के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति का अब तक क्रियान्वयन नहीं हुआ। कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। निजीकरण, आउट सोर्सिंग और ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त हो। छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियां दूर करने समेत नौ सूत्री मांगें शामिल रहीं। धरना प्रदर्शन में शिवकरण पाल, वीरेंद्र सिंह, पीएन सचान, जेएल राजपूत, रसूल बख्श, कामता प्रसाद, प्यारेलाल साहू, डीएल गुप्ता, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
इंसेट---
फोटो परिचय-6-हड़ताल के दौरान नारे लगाते इंश्योरेंस इंपलाइज यूनियन कर्मचारी।
इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल
बांदा। इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन ने वेतन पुनर्निर्धारण व निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को मुख्य कार्यालय में एक दिवसीय हड़ताल कर प्रदर्शन किया। हड़ताल में निगम के प्रथम श्रेणी अधिकारी भी शामिल रहे। शाखा अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव व सचिव प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सभी संवर्ग हड़ताल पर रहे। इस मौके पर रेनुका श्रीवास्तव, ओमकृष्ण गुप्ता, रतनलाल धुरिया, प्रेमबहादुर श्रीवास्तव, अनीता प्रसाद, पवन गुप्ता, रोहित कुशवाहा, अरुण कुमार मिश्रा, आसिफ अंसारी आदि मौजूद थे। (संवाद)