फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hospital,principal,covid 19,CMO,doctor

समय पर ड्यूटी दें डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मी

Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
hospital,principal,covid 19,CMO,doctor
बांदा। कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट किया गया है। राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुबह आठ से शाम चार बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन

सीनियर फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जारी पत्र में निर्देश दिए कि ओपीडी, इंडोर, आउटडोर और चिकित्सालय में निर्धारित समय का हरहाल में पालन किया जाए। मरीजों के इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मी एप्रैन व नेम प्लेट जरूर लगाएं। ओपीडी पर्चा काउंटर और यूजर चार्जेज काउंटर कर्मियों को भी समय पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इमर्जेंसी, वार्ड ड्यूटी, आपरेशन थियेटर और क्लासेज की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभारी विभागाध्यक्ष की होगी। प्रधानाचार्य ने चेतावनी दी कि निर्देशों पर हर हाल में अमल किया जाए, न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed