फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hospital,covid 19,CMO,doctor,banda

बांदा में कोरोना से एक मौत, 62 नए संक्रमित

Thu, 08 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,CMO,doctor,banda
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट में लगातार कोरोना का संक्रमण विकराल रूप धारण करता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बांदा में जहां कोरोना से एक 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, वहीं 62 नए संक्रमित मिले। इनको मिलाकर जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर जहां 44 हो गया, वहीं 310 कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं। उधर, चित्रकूट में भी बृहस्पतिवार को 56 कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई जांच सूची में 62 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इनमें पुरुष और महिलाओं संग छह बच्चे भी हैं। संक्रमित शहर के इंदिरा नगर, फूटाकुआं, कालूकुआं, स्वराज कालोनी, मर्दन नाका, बिजली खेड़ा, बबेरू, तिंदवारी आदि के हैं। आरटीपीसीआर से 900 और एंटीजन से 1384 व ट्रूनॉट से 17 जांचें की गईं। उधर, इंदिरा नगर निवासी पांच अप्रैल को पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मेडिकल टीम ने कोविड गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। इसे मिलाकर अब तक जिले में कोरोना से कुल 44 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरने वाले ज्यादातर वृद्ध या कोमोबिड बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि जनपद में रिकवरी रेट 92.12 प्रतिशत है। अब तक 4,68,944 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें 3989 पॉजिटिव पाए गए हैं। 3635 लोग निगेटिव होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। यह भी बताया कि जिले में कुल 7 हॉट स्पॉट हैं। उधर, चित्रकूट जिले में कोरोना के 56 मरीज मिले। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 226 हो गई है। राहत की बात यह है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में एक की हालत ठीक होने पर घर भेजा गया है। उधर, टीकाकरण अभियान में कुल 1399 लोगों को कोरेाना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट में रविवार व सोमवार को 29-29, मंगलवार को 49, बुधवार को 52 और अब बृहस्पतिवार को 56 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि अब मरीजों की संख्या 2425 हो गई है। हर सरकारी अस्पताल में टीका लगाने का काम जारी है। इसमें 1277 पहली डोज वाले टीके और 122 दूसरी डोज वाले टीके लगे। अब तक कुल 1399 को टीके लगे हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है।
इंसेट---
मेडिकल कालेज में 13 नए मरीज भर्ती किए गए
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में बृहस्पतिवार को 13 नए कोरोना मरीजों को भर्ती कराया गया। इन्हें मिलाकर यहां भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या 1781 हो गई है। इनमें 1670 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 55 है। बृहस्पतिवार को तीन लोग डिस्चार्ज किए गए। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के कुल 1482 संक्रमित यहां मेडिकल कालेज में भर्ती हो चुके हैं। इनमें बांदा के 754, चित्रकूट के 209, महोबा के 287 और हमीरपुर के 232 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मौजूदा समय में मेडिकल कालेज में वेंटीलेटर पर एक और आईसीयू में 2 मरीज भर्ती हैं। (ब्यूरो)
इंसेट---
जज व कर्मी संक्रमित, आज न्यायालय बंद
बांदा। जिला जजी में एक न्यायिक अधिकारी और दो कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने जिला जज के आदेशों का हवाला देकर बताया कि मुख्यालय स्थित सभी दीवानी और फौजदारी अदालतें और कार्यालय नौ अप्रैल को बंद रहेंगे। इस दिन निर्धारित मुकदमों की अगली तिथि की सूचना मुख्य गेट पर चस्पा कर दी जाएगी। उधर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद और महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने डीएम को दिए पत्र में न्यायिक अधिकारी और न्यायालय कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने का हवाला देते हुए कहा कि 9 अप्रैल को जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ न्यायालय और कार्यालय भी बंद कराना जरूरी है, ताकि अधिवक्ता और वादकारी आदि सुरक्षित रहें। यह भी लिखा है कि एमएसीटी ट्रिब्यूनल उपभोक्ता संरक्षण फोरम तथा मंडलायुक्त के न्यायालय भी संक्रमण से बचने के उपाय करें। महासचिव ने बताया कि अब जजी न्यायालय सोमवार को खुलेंगे। (ब्यूरो)
इंसेट---
फोटो परिचय-11-जांच कराने आए अभिनेता दिनेश निरहुआ।
फिल्म स्टार निरहुआ ने कराई कोरोना जांच
बांदा। भोजपुरी फिल्म सुपर स्टार दिनेश निरहुआ ने टीम के सात साथियों के साथ जिला अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में कोरोना की जांच कराई। एंटीजन टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। अभिनेता निरहुआ यहां बन रही भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग में आए हैं।
इंसेट---
फोटो परिचय-9-मेडिकल कालेज में अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम आनंद कुमार सिंह। साथ में सीएमओ डा. एनडी शर्मा व मेडिकल कालेज डाक्टर।
मेडिकल कालेज में 400 बेड का अस्पताल
बांदा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कालेज में विशेष बैठक हुई, जिसमें कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि हॉस्पिटल में 400 आइसोलेशन बेड, 80 आईसीयू बेड और 100 वेंटीलेटर मुहैया हैं। इनमें 50 फीसदी का उपयोग हो रहा है। उपलब्ध बेडों की क्षमता के 60 प्रतिशत बेड भरने पर सभी 400 आइसोलेशन बेडों को चालू कर दिया जाएगा। इसमें 80 आईसीयू बेड होंगे। आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज डा. अभिषेक राज को बनाया गया है। यहां 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगेगी। प्रत्येक 20 मरीजों में एक यूनिट लगाई गई है। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. एसके मौर्या को आईसीयू इंचार्ज बनाया गया है। बताया कि 401 डी टाइप के बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया हैं। हरेक सिलिंडर में 7230 लीटर ऑक्सीजन होती है। इसके अलावा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के लिए बजट मिल गया है। कार्यदायी संस्था और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्लांट की क्षमता रोजाना 200 ऑक्सीजन सिलिंडर बनाने की है। आरटीपीसीआर लैब में एक मशीन काम कर रही है। इसमें मंडल के चारों जिलों की जांच हो रही है। दूसरी मशीन जल्द चालू होगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि अग्निशमन विभाग से जल्द ही एनओसी मिल जाएगी। बैठक में सीएमओ डा. एनडी शर्मा, डा. शरद, डी. पीएन यादव आदि मौजूद थे। (ब्यूरो)

इंसेट---
संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन किट
बांदा। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन किट निर्धारित दरों पर मेडिकल स्टोरों में दी जाएगी। शहर के 4 मेडिकल स्टोर समेत अतर्रा, नरैनी, पैलानी, बबेरू, बिसंडा और तिंदवारी में एक-एक मेडिकल स्टोर अधिकृत किए गए हैं। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने पर घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड कमांड सेंटर के फोन नंबर 05192-221624 या 05192-224872 अथवा 8400542101 पर सूचित करें। 24 घंटे के अंदर आरआरटी आकर मरीज को देखेगी और होम आइसोलेशन कराएगी या अस्पताल में भर्ती कराएगी। एंबुलेंस की मांग भी कर सकते हैं। पॉजिटिव आने पर घर से अलग कमरे में रहें। अलग बाथरूम, शौचालय आदि इस्तेमाल करें। पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन देखते रहे। 96 फीसदी से कम होने पर कंट्रोल रूम को सूचित करें। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed