{"_id":"602d5bb88ebc3ee968393aa6","slug":"home-palika-eo-banda-mandalayoukta-banda-news-knp6124848108","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत
विज्ञापन
home,palika,eo,banda,mandalayoukta
- फोटो : BANDA
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा की नगर पालिका परिषद में अब शहर के बाशिंदे अपनी समस्या/शिकायत फोन पर दर्ज करा सकेंगे। परिषद में इसके लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को उद्घाटन किया।
हाल ही में मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया था। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि कंट्रोल रूम स्थापित कराएं ताकि नगरवासी घर बैठे ही अपनी समस्या दर्ज करा सकें। इस पर पालिका प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया। आयुक्त ने ही बुधवार को फीता काटकर और कंप्यूटर का बटन दबाकर औपचारिक उद्घाटन किया। कंट्रोल रूम का नंबर 05192- 297790 और 9453348584 है। सफाई, लाइट और जल भराव, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, भवन कर, भवन नामांकरण/नामांकन आदि का निस्तारण तेजी से किया जाएगा।
कंट्रोल रूम उद्घाटन के मौके पर अध्यक्ष मोहन साहू भी उपस्थित थे। उन्होंने आयुक्त का स्वागत किया। ईओ बुद्धिप्रकाश सहित सभासद जगरूप सिंह, मौला बक्श, लल्लू खां, वीरेंद्र सक्सेना, सुनीता विश्वकर्मा, रामसुफल साहू और सहायक अभियंता शिरीष सिंह, अवर अभियंता संतोष सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।