फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Homage to the Lord Jesus on Good Friday

गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को श्रद्धांजलि

Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Homage to the Lord Jesus on Good Friday
सेंट पाल्स चर्च बांदा मेें गुड फ्राइडे पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला

बांदा। गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों मेें विशेष आयोजन हुए। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु को श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह सेंट जार्ज चर्च में विशेष प्रार्थना से हुई।

विज्ञापन


पादरी जितेंद्रनाथ और वाई रसकिन ने प्रार्थनाएं कीं। प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना का जिक्र किया। पादरियों ने बताया कि फ्राइडे के दिन ही सुबह 9 बजे यीशु को क्रूस (सूली) पर चढ़ाया गया था।
विज्ञापन


इस कारण विशेष प्रार्थना उसी समय की जाती है। इसमें मानव जाति के पापों की क्षमा की प्रार्थना की जाती है। पादरी जितेंद्र ने कहा कि प्रभु यीशु के दुनिया में आने और इंसानों के उद्धार के लिए अपने प्राण देने की भविष्यवाणी बहुत साल पहले कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज स्थित सेंट पाल्स चर्च में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा हुई। यहां उन सात वाणियों को दोहराया गया, जो सूली पर चढ़ते समय यीशु ने कही थीं। पहली यह कि प्रभु, इन्हें क्षमा कर दे, क्योंकि यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं।


दूसरी यह कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा। पादरी जितेंद्र ने बताया कि यह बात यीशु ने उस डकैत के लिए कही जो यीशु से अपने पापों की क्षमा मांग रहा था। तीसरी वाणी मैं प्यासा हूं। एलबर्ट रसकिन ने कहा कि यीशु आत्मिक प्यास की बात कह रहे थे। छठवीं वाणी में प्रेम वचन बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed