फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Holika Dahan was pomp

धूमधाम से हुआ होलिका दहन

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan was pomp
बांदा के न्यू मार्केट में दहन के लिए तैयार की गई होली। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मंगलवार होलिका दहन की तैयारियों में गुजरा। होली के अड्डों को सजाने-संवारने की कवायदें सुबह से ही शुरू हो गईं। तमाम नसीहतों के बाद भी होली के जोश में सराबोर युवाओं ने हरे पेड़ों को भी होली का ईंधन बनाया। शाम होते ही होलिका दहन स्थलों पर बिजली की रोशनी और होली गीत गूंज उठे।

विज्ञापन


पूरे जिले में एक हजार से अधिक स्थानों पर होली जलाई गई।
शहर के मर्दन नाका, अलीगंज, खाईंपार, खुटला, छिपटहरी, छावनी मोहल्लों समेत मिश्रित आबादी वाले तिंदवारी, कुरौली, हथौरा, करबई, छनेहरा लालपुर, मटौंध, गोयरा मुगली, पैलानी, सबादा, अदरी, पिपरोदर, चिल्ला, गौसीपुर, सादीमदनपुर, नरैनी, पनगरा, जमवारा, नसेनी, हड़हाकबौली, स्योढ़ा, हुसैनपुर और शेखनपुर आदि गांवों को संवेदनशील सूची में रखा गया है। यहां पुलिस खास नजर रखेगी। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने 20 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। यह अपने-अपने क्षेत्र में 24 मार्च तक नजर रखेंगे। पिकेट ड्यूटी के अलावा पुलिस की टीमें गश्त करेंगी। दो बजे के बाद रंग पर रोक रहेगी। डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed