{"_id":"57ae12d34f1c1b0e56ee45ce","slug":"hindu-jagran-manch-burnt-the-flag-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच ने जलाया पाक का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच ने जलाया पाक का झंडा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडा फूंकती हिंदू जागरण मंच की अर्चना मिश्रा और मंच के अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हिंदू जागरण मंच ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के विरोध में स्वतंत्रता स्मारक चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंका। पाक विरोधी नारे लगाए। खबरदार किया कि बुंदेलखंड की धरती से पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि इसमें गिने-चुने लोग ही शामिल हुए। मंच की प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा ने पाकिस्तान के प्रतीकात्मक झंडे को आग के हवाले किया। कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति की बातें कई बार हो चुकी हैं। अब आरपार की होगी।
विज्ञापन
प्रदेश संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती में कलम और कला के साथ कृपाण भी है। यहां से लगी आग सात समुंदर पार भी नहीं बुझ पाएगी। पाकिस्तान होश में आए और आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब खंडित भारत अखंड भारत बनेगा। जिला महामंत्री छोटेलाल सैनी सहित राजीव कुमार श्रीवास्त, अरविंद यादव, रामेश्वर यादव, जीतू तिवारी, अनिल प्रजापति, दीपक तिवारी, रेखा अग्रवाल, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।