फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highway 12 was closed for hours

12 घंटे तक ठप रहा हाईवे

Sat, 25 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 25 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Highway 12 was closed for hours
बांदा-फतेहपुर मार्ग पर फंसे ट्रक व दलदल में फंसी रोडवेज से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

बेंदाघाट। ओवरलोड ट्रक का गुल्ला टूटने और रोडवेज बस के दलदल में फंसने से बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 12 घंटा तक आवागमन ठप रहा। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलने के बाद छोटे-बड़े वाहन देर तक रेंगते रहे।

विज्ञापन


गुरुवार की रात आठ बजे बेंदा गांव के पास गिट्टी लेकर बांदा से फतेहपुर जा रहे ओरवरलोड ट्रक का गुल्ला टूट जाने से यह बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इसी बीच सवारियां लेकर फतेहपुर से बांदा जा रही बस कीचड़ भरे दलदल में फंस गई। ट्रक और रोडवेज बस के फंस जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


बेंदा चौकी पुलिस ने जाम खोलने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी आदि डालकर अस्थाई रास्ता बनवाया। कुछ हल्के वाहन पुलिस ने निकाले भी। मध्य प्रदेश से कानपुर लेकर जा रहा प्याज भरा डीसीएम अस्थाई कच्चे रास्ते पर फंस गया। आधी रात से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोपहिया वाहन भी नहीं निकल सके। जाम खुलवाने में पुलिस और ग्रामीणों के पसीने छूट गए। सुबह लगभग 10 बजे ट्रक का गुल्ला ठीक करने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़े ट्रक से भिड़ी बोलेरो, पांच घायल
बेंदाघाट। जाम में फंसे ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो टकरा जाने से किशोरी समेत पांच घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार की रात मैहर (मध्य प्रदेश) से फतेहपुर जा रही बोलेरो बेंदाघाट के पास जाम में फंसे ट्रक से जा टकराई। बोलेरो सवार विनोद यादव (45) उनका पुत्र अजय यादव (22) व सोनू मौर्या (27) पुत्र रामधनी और उसकी बहन अनामिका (12) तथा चालक रघुवीर (28) घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एबुंलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed