{"_id":"9259a0a25c5ca5ad722005d5cace0510","slug":"highlighted-the-martyrdom-of-imam-hussein-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मोहर्रम माह की आखिरी रात छावनी मोहाल में जलसा शोहदाए कर्बला हुआ। हाफिज फारूक ने तिलावत कर जलसे का आगाज किया। मौलाना शफीकुद्दीन ने शहीदाने कर्बला के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली। मौलाना सैय्यद गौहर रब्बानी ने हजरत इमाम की शहादत और मर्तबा बयां किया। मौलाना सैय्यद महमूद रब्बानी ने शहादत के बाद मदीने तक के सफर के बारे में बताया।
विज्ञापन
कादिर अफजाल ने मनकबत और हमजा नियाजी, नूर मोहम्मद, हाफिज मुनव्वर, मेराजुल हसन, सैय्यद सरवर रब्बानी, कारी सैय्यद अशर रब्बानी, शोएब नियाजी ने नात पेश कीं। संचालन मीर साहब (जबलपुर) और सदारत अब्दुल हफीज नियाजी उर्फ गुलाम साबिर ने की। अंजुमन मोहम्मदिया के सदस्यों ने इंतजाम किए।
विज्ञापन