{"_id":"570556144f1c1b7b4ac81625","slug":"hidden-in-the-sand-truck-tarpaulin-caught-bringing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरपाल में छिपा बालू ला रहे ट्रक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरपाल में छिपा बालू ला रहे ट्रक पकड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज चौकी के पास खड़े पकड़े गए बालू भरे ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर डीएम योगेश कुमार की सख्ती का असर दिखने लगा है। बांदा शहर पुलिस ने बालू से ओवरलोड पांच ट्रक पकड़े हैं। खास बात यह कि सभी ट्रकों पर तिरपाल डालकर बालू छिपाई गई थी।
विज्ञापन
डीएम ने दो दिन पूर्व खनिज अधिकारी और सभी एसडीएम को ओवरलोडिंग और अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। बुधवार को अलीगंज पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे पांच ट्रकों को कोतवाली प्रभारी राजीव यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
उन्हें चौकी के पास खड़ा कराया गया है। ट्रकों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली-1963 के नियम-3 व 70 और खनिज विकास एवं विनियमन अधिनिय-1957 की धारा 4 व 21 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालकों ने ट्रक फतेहपुर के बताए हैं।
विज्ञापन