{"_id":"5b0c487b4f1c1b896e8b5219","slug":"heat-breaks-in-15-years-in-banda-and-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा और महोबा में पारे ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा और महोबा में पारे ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 28 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
sun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई में पारा 49 डिग्री पहुंच जाने पर पिछले डेढ़ दशक का तापमान रिकार्ड टूट गया है। आमतौर पर मई में अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक ही रहता है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी महोबा और बांदा का पारा सर्वाधिक है। यहां के लोग 49 डिग्री सेल्सियस पर झुलसते रहे। बुधवार से पारा कुछ कम होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मई की शुरुआत 40 डिग्री अधिकतम पारे से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे पारा परवान चढ़ता रहा। 46 डिग्री पहुंचने पर कई दिन आंधी, ओला, बारिश ने कुछ राहत दी और तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे आ गया। लेकिन मौसम खुलते ही इधर कई दिनों से पारा लगातार परवान चढ़ रहा है। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक 49 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
यह पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा था। बांदा का पारा अखबारों की सुर्खियां बना। अगले ही दिन सोमवार को भी पारे में कोई नरमी नहीं आई। बांदा और महोबा दोनों पारा 49 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। दो दिन से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बुंदेलखंड के बाशिंदों की हालत खस्ता है। दिन में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। देर रात तक भी गर्म हवाएं पीछा नहीं छोड़ रहीं। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों में इसके पूर्व वर्ष 2003 से वर्ष 2017 के बीच मई माह में अधिकतम पारा 41 से 45 के बीच रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को बांदा और महोबा में 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। हमीरपुर जिले में अधिकतम 48 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू चलती रही। चित्रकूट जिले का पारा अधिकतम 47 डिग्री रहा। 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार से मौसम में राहत का अनुमान है।