फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heartfelt, death of farmer upset over notice

नोटिस से परेशान किसान का हार्टफेल, मौत

Sun, 11 Aug 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Heartfelt, death of farmer upset over notice
बांदा। बैंक से कर्ज लेकर लिए गए ट्रैक्टर को राजस्व विभाग द्वारा जब्त करने के बाद नीलामी की नोटिस से परेशान किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी उम्र मात्र 42 वर्ष थी। स्टेट बैंक से उसने वर्ष 2005 में ट्रैक्टर के लिए कर्ज लिया था। इस समय 2,79,944 रुपये बकाया था। राजस्व विभाग ने वसूली के लिए आरसी जारी कर दी थी। पिछले माह 23 जुलाई को ट्रैक्टर नीलाम करने की नोटिस एसडीएम ने जारी की थी।
विज्ञापन

घटना बबेरू तहसील और कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की है। यहां मात्र 8 बीघा के काश्तकार नीरज सिंह पटेल पुत्र बाला प्रसाद ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बांदा शाखा से ट्रैक्टर के लिए कर्ज लिया था। बैंक ने उसके हिस्से की 8 बीघा जमीन बंधक कर ली थी।
विज्ञापन

नीरज इसकी अदायगी पूरी तरह नहीं कर पाया। इस पर बैंक ने वर्ष 2013 में राजस्व विभाग को आरसी भेज दी। राजस्व विभाग ने वर्ष 2013 में नीरज द्वारा बैंक से कर्ज पर लिया ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया और मुरवल चौकी में खड़ा करा दिया। नीरज इसे लेकर परेशान चल ही रहा था कि इसी साल 29 जून को बबेरू एसडीएम ने ट्रैक्टर नीलामी की नोटिस जारी कर दी। इसके बाद नीरज और तनाव में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई संतशरण ने बताया कि तनाव में चल रहे नीरज की रविवार को सुबह दिल का दौरा पड़ गया। सीने में दर्द होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संतशरण ने यह भी बताया कि नीरज ने वर्ष 2010 में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक (अब आर्यावर्त बैंक), शाखा भदेहदू से भी 3 लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्जमाफी में एक लाख रुपये माफ हो गया और दो लाख रुपये बाकी हैं। पुत्री सुमन शादी योग्य है।

उधर, बबेरू तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि किसान नीरज के ट्रैक्टर की नीलामी की नोटिस जारी की गई थी, लेकिन बाद में नीलामी स्थगित कर दी गई। तहसीलदार ने कहा कि जमीन आदि नीलामी की कोई कार्रवाई नहीं की गई। कानूनगो और लेखपाल को मृतक के घर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed