{"_id":"f4656482578c076efcd2433c51ec81d5","slug":"heart-attack-death-of-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं देख किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं देख किसान की सदमे से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
फसल बर्बादी के सदमे से हो रही किसान की मौतों में एक और कड़ी जुड़ गई। तिलौसा गांव के किसान नूर मोहम्मद खां (65) की शनिवार की रात सदमे से मौत हो गई। मृतक के पुत्र मोहम्मद हुसैन ने बताया कि गेहूं की मड़ाई कराई थी। कम पैदावार होने से उन्हें सदमा लगा।
विज्ञापन
किसी बातचीत नहीं कर रहे थे। देर रात हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। नूर के नाम 6 बीघा जमीन है। किसान की मौत से दुखी गांव के दूसरे किसानों का कहना है कि पूरी तरह फसलें चौपट होने से लोग भुखमरी की कगार पर हैं।
विज्ञापन
