{"_id":"28ea6674c54d19102157577f409cf335","slug":"healthy-body-healthy-brain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला मानसिक स्वास्थ्य समिति की टीम ने
विज्ञापन
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिविर लगाकर छात्राओं को
मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूक किया। साइक्लोजिस्ट ने लक्ष्य व बचाव के
तौर-तरीके बताए।
मनोरोग विशेषज्ञ डा. रिजवाना हाशमी ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ होना ज्यादा जरूरी है। छोटे-छोटे तनाव धीरे-धीरे विकृत रूप धारण कर लेते हैं। इससे व्यक्ति अवसादग्रस्त हो जाता है।
मानसिक रोग विभाग के मेडिकल आफीसर डा. हरदयाल ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने आप बातें करने लगे, भूलने की आदत, नकारात्मक विचार, नींद न आना, अकेलापन महसूस करना ये मानसिक रोग के लक्षण हैं।
कम्युनिटी नर्स कीर्ति प्रभापाल ने कहा कि भूत-प्रेत, देवी-देवता आना भी मानसिक रोग में आता है। बार-बार हाथ धोना, छुआछूत भी इसके लक्षण हैं।
मानीटरिंग अफसर नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ऐसे रोगी जिला अस्पताल में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मुफ्त इलाज करा सकते हैं। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने शिविर में सहयोग किया।