फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   health,mla,woman,CM,pm

सेना में महिला रेजिमेंट महिला सम्मान की बानगी

Mon, 08 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
health,mla,woman,CM,pm
health,mla,woman,CM,pm - फोटो : BANDA
बांदा। देश में महिलाओं के सम्मान की यह भी एक बानगी है कि प्रधानमंत्री ने सेना में महिला रेजिमेंट का गठन किया है। देश-प्रदेश में महिला स्वावलंबन और सम्मान की योजनाएं चल रही हैं। यह बात सांसद आरके सिंह पटेल ने महिला दिवस पर राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कही। समारोह में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मीबाई का हवाला देकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया और शिक्षा पर जोर दिया। समारोह को महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता, महिला चिकित्सक डा. अर्चना भारतीय, प्रधानाध्यापक अंजू गुप्ता, प्रीती साहू, सविता शुक्ला और पुलिस की सविता श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित कर कई योजनाओं के बारे में बताया। प्रोबेशन विभाग ने कन्या भ्रूण हत्या के बारे में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। किरन सेठी ने गीत गाया। परिवहन विभाग ने 11 महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, महिला डिग्री कालेज प्रवक्ता डा. सबीहा रहमानी, महिला कल्याण अधिकारी डा. आकांक्षा सिंह, छाया सिंह, प्रधानाचार्य जीजीआईसी बीना गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाली महिलाओं में कैंसर पीड़ित समाजसेवी फूला देवी (बड़ोखर) समेत छाया सिंह, रजनी गुप्ता, शबाना, रूबी जैनब इत्यादि शामिल हैं। महिला सम्मान समारोह में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सीएमओ डा. एनडी शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. मुकेश यादव, नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव, आरटीओ संतदेव सिंह व देवमणि भारतीय, एआरटीओ सुखलाल गौर, डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ इत्यादि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-19 : मिस यूपी प्रिंसी साहू को सम्मानित करते विश्व हिंदू महासंघ व गोरक्षा समिति पदाधिकारी।
मिस इंडिया व मिस यूपी सम्मानित
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ महाशक्ति और गो रक्षा समिति के संयुक्त आयोजन में सोमवार को महिला दिवस पर जनपद का नाम रोशन करने वाली महिलाओं/युवतियों को सम्मानित किया गया। इसमें मिस यूपी प्रिंसी साहू और मिस इंडिया सुधा रैकवार, रिया रैकवार तथा रूपाली खरे शामिल थीं। इस मौके पर ममता त्रिपाठी, रानीबाई साहू, शिवविलास शर्मा, विकास गुप्ता, महेश प्रजापति, सुशील द्विवेदी, रंजना श्रीवास्तव, पार्वती गुप्ता, राम सिंह, सरस्वती गुप्ता, हीरा गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed