फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Health facilities will improve in the new year

नए साल में सुधरेंगी सेहत की सुविधाएं

Thu, 31 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Thu, 31 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

बांदा। नया साल यहां के बाशिंदों की सेहत भी सुधारेगा। स्वास्थ्य विभाग कई नई सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते नवनिर्मित मेडिकल कालेज में ओपीडी चालू है।

विज्ञापन


रोजाना दो से तीन सैकड़ा मरीजों का चेकअप और इलाज हो रहा है। कैंप भी लगाए जा रहे हैं। मेडिकल कौंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) के मानक के मुताबिक डाक्टर तैनात हैं। उधर, जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


नए वर्ष में सबसे बड़ी उपलब्धि एमबीबीएस कक्षाओं की शुरूआत होगी। 100 सीटों पर जुलाई माह से कक्षाएं शुरू होंगी। आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन भी जनवरी में चालू हो जाएगी। फरवरी के पहले हफ्ते में रात्रि कालीन इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मेडिकल छात्रों के लिए एटानामी विभाग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एमसीआई से मान्यता भी मिलने की पूरी उम्मीद है। डाक्टर और स्टाफ के लिए 90 आवास तैयार हो चुके हैं। नए साल में 300 आवास और बन जाएंगे। उधर, स्वास्थ्य महकमा नए वर्ष में दो नई सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इनमें जिला अस्पताल परिसर में बनकर तैयार 30 बेड का ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल में हाईपैथालाजिकल जांच सुविधा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed