{"_id":"57dae9264f1c1bd136d47b14","slug":"he-promised-to-remind-shilu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को वादा याद दिलाएगी शीलू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को वादा याद दिलाएगी शीलू
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांदा। विधायक के घर दरिंदगी की शिकार शीलू शुक्रवार को बांदा आ रहे राहुल गांधी से मिलकर उन्हें उनका वादा याद दिलाएगी। साथ ही कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में शामिल करने और चुनाव लड़ाने की मांग करेगी।
शीलू ने बताया कि उसके साथ हुई घटना के बाद तमाम राजनीतिक दल के बड़े-छोटे नेता उसके गांव शाहबाजपुर आकर हमदर्दी जताते रहे। उसकी आर्थिक मदद भी की। फरवरी 2012 में राहुल गांधी भी उसके घर आए थे। बकौल शीलू राहुल गांधी ने उससे कहा था कि वे उसे चुनाव लड़ाएंगे। उम्र पूरी हो जाने दो।
कुछ अरसे बाद फिर बांदा आए राहुल गांधी से शीलू अतर्रा में मिली थी। शीलू का कहना है कि तब भी राहुल जी ने उसे चुनाव लड़वाने का भरोसा दिलाया था। शीलू का कहना है कि अब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती है। यह उसकी मजबूरी भी है। वह शुक्रवार को राहुल गांधी से मिलकर उन्हें पुराना वादा याद दिलाएगी और कांग्रेस में सक्रिय राजनीति के लिए मौका मांगेगी।