फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hathakadee daal nange pair ghumaane kee jaanch kee maang

हथकड़ी डाल नंगे पैर घुमाने की जांच की मांग

Mon, 01 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
hathakadee daal nange pair ghumaane kee jaanch kee maang
बांदा। पालिका सभासद के साथ बेवजह मारपीट और हथकड़ी डालकर नंगे पैर तीन किमी तक पैदल घुमाने की घटना से नगर पालिका राठ (हमीरपुर) के सभासद आक्रोशित है। सोमवार को सभासदों ने यहां पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण से मिलकर सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का तत्काल तबादला कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आईजी को बताया कि वार्ड दो सभासद शिशु पाल यादव परिषद द्वारा जलवाए गए अलावों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी राठ के कोतवाली प्रभारी ने फोर्स के साथ उन्हें पकड़कर मारापीटा। सभासदों ने आरोप लगाया कि रुपये भी छीन लिए। दबाव में सभासद को 27 जनवरी को थाने लाकर मारापीटा। अगले दिन 28 जनवरी को पैदल नंगे पैर थाने से तीन किमी तक हाथों में हथकड़ी डालकर घुमाया।
विज्ञापन

पीछे-पीछे कोतवाली पुलिस की जीप चलती रही। कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। सभासद शिशुपाल के विरुद्ध कोई भी आपराधिक केस नहीं है। आईजी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वाले सभासदों में मनीष सोनी, बृजेंद्र, अंजना, रामदेवी, अलीम, कमरुद्दीन, गुलफ्शां, अजीज और शिशुपाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed