{"_id":"6018391c8ebc3e33df42fe6f","slug":"har-saal-bajat-phir-bhee-naharen-nahin-hotee-saaph-banda-news-knp6091781187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल बजट फिर भी नहरें साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल बजट फिर भी नहरें साफ नहीं
विज्ञापन
जरर गांव में नहर का निरीक्षण करते सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू।
- फोटो : BANDA
बांदा। सिंचाई विभाग के अभियंताओं की टीम लेकर नहरों की हकीकत जानने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि के सामने ग्रामीणों ने नहरों की सफाई के नाम पर घोटाले के आरोप लगाए। कहा कि छोर तक पानी न आने से लगभग 500 बीघा खेती सिंचाई से वंचित है।
सांसद आरके सिंह पटेल के प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू ने सोमवार को महुआ ब्लाक के जरर, खोही, छनिहा पुरवा, रघुवा पुरवा आदि गांवों में नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर उनके साथ सिंचाई विभाग के अभियंता भी थे। जरर गांव में किसानों ने बताया कि गांव के बड़े तालाब को केन नहर से जोड़ने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। नहर में टेल तक पानी न आने से तमाम खेत सूखे रहते हैं। सिंचाई विभाग अभियंताओं ने तालाब को नहर से जोड़ने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइनर में कभी पानी नहीं आया, जबकि हर साल सिल्ट सफाई के नाम पर भारी-भरकम रकम निकाली जाती है।
ठेकेदार खानापूरी कर चले जाते हैं। सांसद प्रतिनिधि ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सांसद पटेल और जिलाधिकारी को यह सारी समस्याएं बता निदान कराया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने जरर में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। यहां लघु डाल नहर विभाग के जिम्मे नहर है। सांसद प्रतिनिधि ने विभाग के अधिकारियों से भी बात करने का भरोसा दिलाया। साथ में सिंचाई विभाग (प्रखंड तृतीय) के अभियंता अनूप कुमार व जेई शुभम, केन नहर प्रखंड के एई गया प्रसाद, जेई गरुण देव, वन विभाग के रेंजर आदि शामिल रहे।