फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Handmade crafts and science exhibition first electric elevator and school model

हस्त शिल्प व विज्ञान प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक एलेवेटर और स्कूल मॉडल अव्वल

Sun, 01 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 01 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Handmade crafts and science exhibition first electric elevator and school model

हस्त शिल्प व विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल बनाए। इलेक्ट्रिक एलेवेटर, स्कूल और मोदी के स्वच्छता अभियान पर तैयार मॉडल सराहे गए। अव्वल छात्र-छात्राएं पुरस्कृत हुए।

विज्ञापन


हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को लगी मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ.मोहम्मद रफीक व जामा मस्जिद मुतवल्ली सादी जमां ने फीता काटकर किया। विज्ञान और कला वर्ग में छात्र-छात्राओं के मॉडल खूब सराहे गए।
विज्ञापन


विज्ञान वर्ग में इलेक्ट्रिक एलेवेटर बनाने वाले छात्र अनस व मोहम्मद कैफ अव्वल रहे। शिफा, शाइस्ता व फरहीम के मॉडल नाइट्रोजन विधि को दूसरा स्थान मिला। मायशा, आयशा व लक्ष्मी का मॉडल तीसरे स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला में थर्माकोल से स्कूल मॉडल बनाने वाले अजीम ने बाजी मारी। सबा परवीन (स्प्रिट बॉटल पॉट) को दूसरा और मोहम्मद अनस, हारून, शोएब, आदिल, मुजफ्फर, मोहम्मद आदिल, वैश, शहनवाज व तौसीब अख्तर (स्वच्छता : हाउस ऑफ मोदी) को तीसरा स्थान मिला। छात्रा स्वालेहा वकार, आरती, फात्मा, सुबुल सिद्दीकी, सोबिया, मुस्कान, नाजिया, तूबा, आफरीन, उम्मे कुलसुम, शबीना के मॉडल भी सराहे गए। इनामों से पुरस्कृत किया गया।

सदफ अली को ग्लूकोज का झूमर बनाने और सुमबुल, सोबिया, आरती व फातिमा को ह्यूमन लंग्स मॉडल पर सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक कुसुम चंसौरिया (विज्ञान), डॉ.सबीहा रहमानी (कला) व मंसूरी (कंप्यूटर) रहीं। डॉ.शबाना रफीक ने मेधावियों को शाबासी दी।


प्रधानाचार्य हदिया करीम ने आभार जताया। इस अवसर पर नजीब अहमद, शाकिर अली, इदरीस अहमद, महफूजुर्रहमान, जावेदा जमां, यासमीन, राशिदा, ममता, रहनुमा, मैना, साहिबा, शीबा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। संचालन मुसाब अहमद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed