{"_id":"becdc931945842ee29489c0029eb604a","slug":"hamirpur-case-bsp-will-raise-issue-in-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधानसभा में उठाएगी बिवांर मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा विधानसभा में उठाएगी बिवांर मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर (हमीरपुर) में बवाल के मामले में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता विरोधी दल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इस प्रकरण को बसपा विधानसभा और विधानमंडल के आगामी सत्र में उठाएगी। जब तक इस मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक दोनों सदनों को चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय भ्रमण पर बांदा आए नेता प्रतिपक्ष ने सोमवार को मीडिया से कहा कि बढ़ते अपराधों से पूरे प्रदेश मेें दहशत का माहौल है। सपा सरकार में एक जाति विशेष को पूरी छूट मिली है। बिवांर में लड़की छेड़ने वाले आरोपी इसी जाति विशेष के होने के साथ वहां के सपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार भी बताए गए हैं, इसीलिए पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
लड़की को छेड़ने पर पुलिस कार्रवाई कर लेती तो इतना बड़ा बवाल न होता और दो जाने बच जातीं। थाने में धरना देने वालों पर पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने पर बसपा नेता ने कहा कि धरना देना संवैधानिक अधिकार है। बेवजह गोली चलाना अपराध है।
विज्ञापन
कहा कि छेड़छाड़ से क्षुब्ध लड़की द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद परिजनों से उसका शव छीनकर यमुना में फेंकने वाले पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज हो। पार्टी मुखिया मायावती के नेतृत्व में कुछ दिन पहले राज्यपाल से मिलकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई थी। अब राष्ट्रपति से मांग की जाएगी।
डूबकर मरे बच्चों के घर पहुंचे, सांत्वना दी
नसीमुद्दीन का कारवां दोपहर को शहर के जरैलीकोठी मोहल्ला पहुंचा। पूर्व मंत्री ने मृतक सहीम के पिता सईद खां, वंदना के पिता मिठाईलाल, गोलू के पिता अय्यूब खां और रियाज के पिता रुस्तम से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। डूबने से बचाए गए 5 अन्य बच्चों से बातचीत की।
बाद में मृतक बच्चों के पिता को 5-5 हजार रुपये दिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चार मौतों पर प्रशासन की इस लापरवाही को वे विधान परिषद में उठाएंगे। श्री सिद्दीकी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीस, मुमताज अली, बीएम कुशवाहा, लल्लू निषाद, मोहम्मद यार खां आदि थे।
प्रोटोकाल की अनदेखी पर नाराज
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल है। प्रावधान है कि मजिस्ट्रेट और अधिकारी भ्रमण में उनके साथ रहें। रविवार को यहां आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आगमन पर कोई मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। श्री सिद्दीकी ने कहा कि वे यह मामला विधान परिषद में उठाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर थीं। प्रोटोकाल सदर उप जिलाधिकारी को प्राप्त कराते हुए उन्हेें नेता प्रतिपक्ष के साथ रहने को कहा गया था।