{"_id":"575716fb4f1c1b66039c5370","slug":"hajj-will-be-more-comfortable-to-empty-pockets","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरामदेह हज करने पर जेब होगी ज्यादा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरामदेह हज करने पर जेब होगी ज्यादा खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। इस वर्ष हज पर जाने वालों को जेब कुछ ज्यादा खाली करनी पड़ेगी। खासतौर से उन लोगों पर खर्च ज्यादा आएगा जो आरामदेह श्रेणी में हज करना चाहते हैं। केंद्रीय हज कमेटी ने कैटेगरी (श्रेणी) के मुताबिक हज यात्रा का किराया घोषित कर दिया है। ग्रीन कैटेगरी में 4400 रुपये और अजीजिया श्रेणी में 3250 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। हवाई जहाज के किराए में भी 3000 रुपये की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन
हज कमेटी सदस्य हाजी सैय्यद सुभान अली और जिला हज प्रशिक्षक हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि ग्रीन कैटेगरी वालों को कुल 2,18,400 रुपये देना होगा। इसमें 81 हजार रुपये पहले ही जमा हो चुके हैं। अब शेष 1,37,400 जमा करने होंगे। इसी तरह अजीजिया कैटेगरी वालों को कुल 1,84,500 रुपये खर्च करना होंगे। पूर्व में जमा हो चुके 81 हजार को घटाकर शेष 1,03,500 रुपये जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि इस पैसे में मक्का व मदीने में कयाम, हवाई जहाज किराया, एयरपोर्ट टैक्स इत्यादि सारे खर्च शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी बताया कि हज के दौरान जानवरों की कुर्बानी हज कमेटी के जरिये कराने पर 8160 रुपये अलग देना होंगे। कोई हज यात्री दोबारा जा रहा है तो उसे 70,340 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा। बच्चे का किराया 12,950 रुपये निर्धारित किया गया है। बताया कि चयनित हज यात्रियों को बकाया पैसा दो जुलाई तक जमा करना है। पैसा भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक की किसी ब्रांच में हरे रंग की पेइन स्लिप से जमा होगा। इस वर्ष एक सऊदी रियाल की कीमत 18.124 रुपया है। हज संबंधी किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 9452738777 (हाजी सैय्यद सुभान अली) या 9415557134 (हाजी गुलाम मुस्तफा) पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन