फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Guests sitting in the mosques of Allah

मसजिदों में बैठे अल्लाह के मेहमान

Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Guests sitting in the mosques of Allah
सपा के सामूहिक इफ्तार में डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी सहित अन्य अधिकारी और सपा नेता तथा रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। रमजान माह अब रुखसत होने के नजदीक आ गया है। रविवार को शाम सूरज डूबते ही दूसरा अशरा खत्म हो गया। तीसरा और आखिरी अशरे की शुरुआत हो गई। इसी के साथ सूरज ढलने के साथ ही मसजिदों में एतकाफ शुरू हो गया। 10 दिनों का यह एतकाफ तपस्या से कम नहीं होता। एतकाफ पर बैठे लोग अब ईद का चांद देखकर ही मसजिद से कदम बाहर निकालेंगे। उधर, राजनीतिक दलों ने भी इफ्तार पार्टियां शुरू कर दी हैं। सपा के इफ्तार में बड़ी संख्या में सपा नेता और अधिकारी शामिल हुए। रविवार को शाम सूरज ढलते ही रोजेदारों ने दूसरे अशरे के रुखसत होने पर जमकर दुआएं मांगीं। कई बुजुर्ग रोजेदारों की आंखों में आंसू छलक आए। विदा हुआ दूसरा अशरा मगफिरत का था। हरेक ने अपनी मगफिरत मांगी। शुरू हुआ दूसरा अशरा जहन्नम (नर्क) से निजात का है। सभी ने जहन्नम से बचाए रखने की दुआ की। उधर, एतकाफ भी शुरू हो गया। शहर से 16 किलोमीटर दूर हथौरा गांव स्थित मदरसा जमिया अरबिया में बड़ी संख्या में लोग एक साथ मदरसे की भव्य मसजिद में एतिकाफ पर बैठे हैं। इनमें बाहरी जिलों के लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर की नवाबी जामा मसजिद समेत लगभग सभी मसजिदों में एतकाफ शुरू हो गया।

विज्ञापन


उधर, रविवार की शाम निजामी पैलेस में समाजवादी पार्टी ने रोजा इफ्तार आयोजित किया। भारी तादाद में लोग शामिल हुए। इसमें हर धर्म-मजहब के लोग थे। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने सबकी अगुवानी की। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, अपर एसपी मायाराम, क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, एसडीएम प्रहलाद सिंह सहित पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, सपा नेता अशोक सिंह गौर, लाखन सिंह, हसन सिद्दीकी, राजेंद्र यादव, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, अमित सेठ भोलू, डा.अबरार अहमद, प्रत्याशी कमल मौर्य, राजा हुसैन, मुशीर अहमद, अशोक भागवानी, प्रदीप यादव, अंसार सिद्दीकी, एएस नोमानी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed