फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gram Panchayat members submitted letter of no confidence

Banda News: ग्राम पंचायत सदस्यों ने सौंपा अविश्वास का पत्र

Sun, 01 Oct 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat members submitted letter of no confidence
मानिकपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत चंद्रामारा के सदस्यों ने भ्रष्टाचार और धमकी देने से क्षुब्ध होकर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा। 11 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंद्रामारा के ग्राम पंचायत सदस्य रामशिरोमणि, बालकेश, आरती, जयनारायण, पुष्पराज, संदीप कुमार, सीता देवी, चुनकीवा आदि 11 सदस्यों ने ग्राम प्रधान जगमोहन के खिलाफ अविश्वास पत्र शपथ पत्र में डीएम को सौंपा है। इसमें कमेटी गठित करने व अब तक के समस्त कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही एसपी को पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सदस्यों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जगमोहन द्वारा नलकूपों, इंटरलाकिंग, नाली निर्माण, तालाबों का सौंदर्यीकरण के नाम पर फर्जी तरीके से बिल बाउचर लगा सरकारी धन का दुरुपयोग करके फर्जी भुगतान करवाकर भ्रष्टाचार किया है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि कभी खुली बैठक नहीं कराई जाती और न ही विकास कार्यों में खर्च का ब्यौरा किसी को बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed